Saturday, April 12, 2025

बैसाखी, अम्बेडकर एवं हनुमान जयंती पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में बैसाखी पर्व, हनुमान एवं अम्बेडर जयंती के उपलक्ष्य में विशष प्रार्थना सभा के आयोजन के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया।

बच्चों ने एक छोटी स्कीट के माध्यम से बताया कि कैसे सिक्खों के दसवें गुरु गोविंद सिंह ने धर्म की रक्षा के लिए खालसा पंथ की स्थापना की तथा बाद में बैसाखी के उपलक्ष्य में बच्चों ने मेले के दृश्य को बड़े ही सुंदर ढंग से दर्शाया तथा बताया कि हमें किस तरह से अपनी खुशियों को दूसरे के साथ बांटते हैं। हनुमान जयंती के अवसर पर बच्चों ने भजन भी गाया। कार्यक्रम की इतनी सुंदर प्रस्तुति देखकर सभी का मन गदगद हो उठा। वही दूसरी ओर बच्चों ने अम्बेडकर जयंती के अवसर पर संविधान निर्माता डॉ. भीम रॉव अम्बेडकर के विचारों को प्रस्तुत किया अंत में प्रधानाचार्य डॉ. कमन्द्र ने कहा कि भले ही अलग अलग प्रदेशों में त्योहारों को अलग-अलग नामों से जाना जाता हो, मगर पर्व हमें अपने भीतर झांकने का संदेश देता है कि हमें समाज को संगठित बनाना है।

No comments:

Post a Comment