Saturday, April 12, 2025

श्री वेंक्टेश्वरा में अखण्ड भण्डारा, हवन एवं विशेष पूजा का हुआ आयोजन

 


विश्वास राणा

नित्य संदेश, गजरौला/मेरठ। राष्ट्रीय राजमार्ग/बाईपास स्थित वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय संस्थान में श्री हनुमान जन्मोत्सव पर यज्ञ, हवन एवं विशेष पूजा का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने बजरंग बली की महिमा का गुणगान करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए जीवन में उनकी पूजा के महत्व को सबसे ऊपर बताते हुए उनके दिखा ज्ञान, श्रद्धा एवं भक्ति के मार्ग पर चलने की शपथ ली। इसके बाद सांस्कृतिक संध्या के साथ-साथ भण्डारे का भी आयोजन किया।

श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान परिसर में श्री हनुमान जन्मोत्सव पर आयोजित हवन, पूजा एवं सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरि, अंजुल गिरि एवं रिभव गिरि, प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी, कुलपति प्रो. (डॉ.) कृष्णकान्त दवे, कुलसचिव प्रो. पीयूष पाण्डेय, आचार्य रामनिवास शास्त्री आदि ने बजरंग बली की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया। श्री हनुमान जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरि ने कहा कि नि:सन्देह रूप से बजरंग बली का स्थान प्रत्येक भक्त के जीवन में भगवान श्रीराम से भी ऊपर है, क्योंकि उनकी भक्ति से ही हमें परमात्मा से मिलने का मार्ग प्रशस्त होता है। प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी ने कहा कि हमारे जीवन में प्रत्येक व्यक्ति विशेष रूप से छात्रों, शिक्षकों एंव शिक्षण संस्थानों के लिए श्री हनुमान की आराधना सबसे बड़ा महापर्व है। इस अवसर पर डॉ. राजेश सिंह, डॉ. एसएन साहू, डॉ. धीरज दुवे, डॉ. ओमप्रकाश गोसाई, डॉ. तेजपाल सिंह, डॉ. विश्वनाथ झा, डॉ. योगेश्वर प्रसाद शर्मा, डॉ. आशुतोष सिंह, डॉ. दिनेश कुमार गौतम, डॉ. अनिल कुमार जायसवाल, डॉ. ऐना ऐरिक ब्राउन, डॉ. स्नेतलता, रीना जोशी, प्रीतपाल, मेरठ परिसर निदेशक डॉ. प्रताप सिंह, एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित है।

No comments:

Post a Comment