Monday, April 14, 2025

'जल संसाधन विकास में योगदान' विषयक विचार गोष्ठी का आयोजन

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय स्थित कांशीराम शोध पीठ द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 134वीं जयंती के अवसर पर “डॉ. भीमराव अम्बेडकर का जल संसाधन विकास में योगदान” विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन विश्वविद्यालय परिसर स्थित अटल सभागार में किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनु भटनागर (प्रमुख निदेशक, प्राकृतिक विरासत विभाग, INTACH) ने अपने विचार रखते हुए कहा कि "डॉ. अम्बेडकर केवल सामाजिक न्याय के प्रतीक नहीं थे, बल्कि वे जल संसाधनों के योजनाबद्ध एवं वैज्ञानिक उपयोग के अग्रदूत भी थे। उन्होंने सिंचाई योजनाओं, जल वितरण तंत्र और बांध निर्माण जैसी योजनाओं की नींव रखी, जो आज भी देश की जल नीतियों का आधार हैं।" कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. एमके गुप्ता (प्रति-कुलपति, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय) ने की। विचार गोष्ठी का संयोजन प्रो. दिनेश कुमार (निदेशक, मान्यवर कांशीराम शोध पीठ एवं प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग) द्वारा किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव धीरेंद्र कुमार भी मंच पर उपस्थित रहे । इस दौरान समाजसेवी प्रभात कुमार राय, आरके भटनागर, श्री मलिक आदि प्रमुख रहे।

No comments:

Post a Comment