Monday, April 14, 2025

बाबा साहब के आदर्श जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। मवाना की पंचायती धर्मशाला में कांग्रेस के पीसीसी सदस्य राजेंद्र कुमार जाटव के नेतृत्व में भारतीय संविधान के निर्माता एवं भारत रत्न बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर की 134 वीं जयंती पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता रामकृष्ण यादव एडवोकेट ने की तथा संचालन राजेंद्र कुमार जाटव ने किया।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम डा. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उनके आदर्श जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया। राजेंद्र कुमार जाटव ने कहा कि डा. अम्बेडकर इस देश के कर्णधार थे। जिन्होंने अपना सुख त्याग कर उपेक्षित वर्ग को मुख्य धारा में लाने का काम किया। दुनिया ने उन्हें पीछे धकेलना चाहा, परन्तु वे अपनी महेनत और बुलंद इरादों से आगे बढते रहे। उन्होंने समस्त समाज के लिए कार्य किया। इस मौके पर रामकृष्ण यादव एडवोकेट, विचित्रानंद वर्मा, ब्रहमसिहं नागर, श्रीबल्लभ एडवोकेट, योगेश शर्मा, जुबेर खान, दिनेश चौधरी, डा. नसीम रजा, रुपचन्द शर्मा, हारुन कुरेशी, सतीश जाटव, रमाकांत जाटव, तेजस आदि रहे।

No comments:

Post a Comment