Friday, April 4, 2025

पति को दूसरी महिला संग पकड़ा, सड़क पर जमकर पिटाई

 


शाहिद खान

नित्य संदेश, मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम में एक पत्नी ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। पत्नी गुलफशा ने आरोप लगाया कि उसका पति आरिफ काफी समय से दूसरी महिला के साथ रह रहा था।

शुक्रवार सुबह जब गुलफशा को इस बारे में पता चला, वह सीधे माधवपुरम स्थित महिला के घर पहुंची। वहां उसने पति को दूसरी महिला के साथ देखा। गुस्से में गुलफशा ने अपने भाइयों की मदद से पति के हाथ बंधवा दिए। फिर सड़क पर ही चप्पलों से उसकी पिटाई कर दी। इस घटना के दौरान वहां भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरिफ और दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया। फाजलपुर की रहने वाली गुलफशा का कहना है कि उसका पति ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला के संपर्क में था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों महिलाओं से पूछताछ कर रही है।

No comments:

Post a Comment