Friday, April 4, 2025

गोतस्करी की शिकायत पर महिला पर किया हमला

 


शाहिद खान

नित्य संदेश, मेरठ। लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में गौतस्करी की शिकायत करना एक महिला को भारी पड़ गया। रशीद नगर की जाली वाली गली में रहने वाली रुखसाना ने कुछ लोगों की गौतस्करी की शिकायत पुलिस से की थी। इससे नाराज होकर आरोपी फुरकान, नईम और गुलशन ने अपने साथियों के साथ मिलकर महिला पर हमला कर दिया।

आरोपियों ने रुखसाना को घर से खींचकर गली में लाए। फिर उसे जमीन पर गिराकर बुरी तरह पीटा। यह पूरी घटना पास के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही रुखसाना का पति मौके पर पहुंचा। उसने पत्नी को वहां से ले जाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी गौतस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

No comments:

Post a Comment