Breaking

Your Ads Here

Saturday, April 5, 2025

छेड़छाड़ के मामले में युवक को मारी तीन गोलियां, नामजद आरोपी की गोली मारकर हत्या


शाहिद खान 
नित्य संदेश, मेरठ/मुजफ्फरनगर। लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के किदवईनगर में शुक्रवार दोपहर छेड़छाड़ के आरोपी शाहवेज को तीन गोली मारने के आरोपी की मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र में गोली मारकर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह गांव बिजोपुरा के जंगल में उसका गोली लगा शव पड़ा मिला। पुलिस हत्या के कारण और हत्यारोपियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में रहने वाली एक छात्रा से डेढ़ साल पहले किदवई नगर निवासी शाहवेज ने छेड़छाड़ की थी। छात्रा ने शाहवेज के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कराया था। इसी मुकदमे में कोर्ट में पेश होने के बाद शाहवेज घर लौट रहा था, तभी ताज पैलेस के पास नाला रोड पर शाहवेज की गोली मारकर हत्या करने की कोशिश की गई थी। पुलिस ने इस मामले में छेड़छाड़ केस की पीड़िता के परिवार के सात नामजद व अन्य अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया था। केस में नामजद एक युवक की छपार थाना क्षेत्र में हत्या कर दी गई। 

सीओ सदर देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र निवासी भाई ने मृतक की पहचान की है। उनका कहना है कि शुक्रवार को भाई के घर न लौटने पर उन्होंने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। चार वर्ष पूर्व मृतक के छोटे भाई की हत्या कर दी गई थी। उन्होंने उसी रंजिश में पीटकर हत्या का आरोप लगाया है। 

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here