Wednesday, April 2, 2025

भाजपा नेता ने रानी लक्ष्मीबाई लाइब्रेरी का किया उद्घाटन

 


रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। क्षेत्र के अगवानपुर पंचायत घर स्थित महिला पिक लाइब्रेरी रानी लक्ष्मीबाई का उद्घाटन महाराष्ट्र भाजपा प्रदेश के उपाध्यक्ष एनएम खान ने फीता काटकर किया।

इस मौके पर भाजपा नेता एनएम खान ने कहा कि पूरे देश में भाजपा की लहर चल रही है और विकास कार्य हो रहे हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ शहर, ग्रामीण देहात तक पहुंच रहा है, इसी के तहत क ग्राम अगवानपुर में रानी लक्ष्मीबाई लाइब्रेरी खोलकर महिलाओं को आत्मनिर्भर, शिक्षा के अवसर प्रदान किए हैं। ग्राम प्रधान नुरुल्लाह खान ने आए हुए लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राम में काफी विकास कार्य चल रहे हैं, जिससे जनता की समस्या का निस्तारण हो रहा है। इस मौके पर शाहिद अख्तर, साकिर खान, शाहिद खान, मोहित, शकील खान, अमित, मंजूर खान, इरशाद खान आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment