Wednesday, April 2, 2025

अंबेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति ने की शोभा यात्रा की तैयारी की समीक्षा

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। डॉ. भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति द्वारा बुधवार को बैठक का आयोजन किया गया। आगामी 14 अप्रैल को भैसाली मैदान से निकलने वाली बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जन्म उत्सव समारोह समिति के संयोजन में निकलने वाली शोभा यात्रा की तैयारी की समीक्षा की गई।

कैंप कार्यालय सूरजकुंड पर बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता पूर्व पार्षद जिला अध्यक्ष महेंद्र भारती ने की व संचालन समिति के संरक्षक हरिकिशन अंबेडकर ने किया। बैठक में 2 अप्रैल 2018 को भारत बंद के दौरान हसनपुर निवासी अंकुर सहित अन्य शहीद युवकों का भावपूर्ण स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में अब तक की गई तैयारी की समीक्षा की गई व यात्रा को भव्य बनाने के लिए अनेक सुझाव पर विचार किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष महेंद्र भारती ने कहा कि यात्रा को भव्य बनाने में कोई भी कमी नहीं की जाएगी समिति के अध्यक्ष महेंद्र भारती ने नगर निगम के अधिकारियों से अनुरोध किया है कि शोभा यात्रा के रास्ते में जो भी गड्ढे या सड़क टूटी हुई है, उसकी शीघ्र मरम्मत कराकर, मेट्रो प्लाजा, पूर्वी कचहरी व महानगर में स्थित बाबा साहब की प्रतिमाओं का सुंदर कारण शीघ्र कर दिया जाए। बैठक में पूर्व प्रशासनिक अधिकारी गौतम सिंह, पूर्व समिति के अध्यक्ष डॉ. चरण सिंह लिसाड़ी, चैतन्य देव स्वामी, विनोद काजीपुर, कोषाध्यक्ष पार्षद सतपाल सिंह, चंद्रशेखर शोभापुर, लेखराज सिंह, पूर्व पार्षद जगपाल बौद्ध, प्रीतम सिंह, मनीष कुमार, पवन चित्तौड़िया आदि मौजूद रहें।

No comments:

Post a Comment