Friday, April 11, 2025

रोटरी क्लब मेरठ शिवम् द्वारा भजन संध्या का आयोजन




नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। रोटरी क्लब मेरठ शिवम् द्वारा आभा मानव मंदिर वरिष्ठ नागरिक सेवा सदन में भजन संध्या का आयोजन किया गया। 

 दीप प्रज्वलन अभिनव अग्रवाल , रश्मि अग्रवाल , प्रतीक जैन, वर्षा जैन, आभा गोविल, सौरभ अरोरा द्वारा किया गया। वर्षा जैन ने सभी क्लब सदस्यों का स्वागत किया। मानस ने गणपति वंदन के साथ भजन संध्या का शुभारम्भ किया। मधु मिश्रा ने अम्बे चरण कमल है तेरे गाकर माँ अम्बा का गुणगान किया। सुजाता ने ओम नमः शिवाय शम्भू सदा सहाय गाकर शिव अर्चना की। इस अवसर पर रोटरी क्लब मेरठ शिवम् के सभी सदस्यों को संगीतमय ध्यान कराया गया एवं ध्यान का महत्व बताया गया। 
क्लब के सभी सदस्यों ने मिलकर भजनों पर सामूहिक नृत्य किया और विश्व कल्याण एवं विश्व शांति के लिए सामूहिक प्रार्थना की। अध्यक्ष सौरभ अरोरा ने क्लब के कार्यकलापों को बताया एवं सभी का भजन संध्या में पधारने के लिए आभार व्यक्त किया। अंत में सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।

No comments:

Post a Comment