Friday, April 11, 2025

जान से मारने की नीयत से फायर करने के मामले में एक गिरफ्तार

रवि गौतम 
नित्य संदेश, परिक्षितगढ़. थाना क्षेत्र के ग्राम सोना में 15 दिन पूर्व जान से मारने की नीयत फायर करने के मामले में एक अभियुक्त को थाना पुलिस ने चितवाना चौकी के पास से गिरफ्तार कर एक तमंचा 315 एक कारतूस सहित गिरफ्तार कर थाने ले आए आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया 

बता दे की 23 मार्च को अभिमन्यु पुत्र ऋषिपाल निवासी सोना को गांव के शुभम पुत्र श्रीपाल से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था तथा गाली गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से फायर किया था पीड़ित ने गांव के ही दो लोगों खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी शनिवार को एक आरोपी शुभम पुत्र श्रीपाल ग्राम सोना को थाना पुलिस ने चौकी के पास से गिरफ्तार कर उसके पास से 315 बोर का तमंचा एक कारतूस बरामद कर साथ गिरफ्तार कर चालान कर दिया

No comments:

Post a Comment