Monday, April 14, 2025

आप पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। भारत रत्न, महान समाज सुधारक और भारतीय संविधान के शिल्पकार श्रद्धेय बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर कचहरी स्थित अंबेडकर पार्क में उनकी प्रतिमा पर आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

अंकुश चौधरी ने कहा, बाबा साहेब का जीवन समता, न्याय, संविधान और लोकतंत्र के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक है। सामाजिक भेदभाव के खिलाफ उनकी अथक लड़ाई और कमजोर, वंचित वर्गों के उत्थान के लिए उनका संघर्ष आज भी हमें प्रेरित करता है। उनका दर्शन और विचार हमें एक समावेशी, प्रगतिशील और सशक्त भारत के निर्माण के लिए मार्गदर्शन करता रहेंगे। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष अंकित गिरी, जिला उपाध्यक्ष हबीब अंसारी, जिला संरक्षक एसके शर्मा, शिक्षक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष हेम कुमार, मीडिया प्रभारी हर्ष वशिष्ठ, माइनॉरिटी विंग प्रदेश महासचिव गुरविंदर सिंह, कैंट विधानसभा अध्यक्ष भरत लाल यादव, जिला सचिव वैभव मलिक आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment