Monday, April 14, 2025

फूलों की वर्षा से हुआ बाबा साहब की शोभा यात्रा का स्वागत

 




रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। नगर में भीमराव युवा अंबेडकर समिति के तत्वावधान में बाबा आशेनाथ आश्रम से भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती पर शोभा यात्रा का उद्घाटन पूर्व विधायक योगेश वर्मा, चेयरमैन हिटलर त्यागी, सपा नेता किशोर वाल्मीकि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

समिति द्वारा बाबा साहेब का चित्र लेकर आए हुए अतिथियों को सम्मानित किया गया। शोभायात्रा बाबा आशेनाथ आश्रम से शुरू होकर पूरे नगर में निकाली गई, शोभा यात्रा का जगह-जगह फूलों की वर्षा से स्वागत हुआ। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष विकी, पिंकू, पंकज, पूर्व सभासद देवीदास गौतम, बिशनपाल सिंह, विष्णु शरण, दीप लता, सरोज, आदित्य, भोलू, कौशल, दिनेश, सभासद हेम कुमार आदि लोग मौजूद रहे। दूसरी ओर, क्षेत्र के ग्राम अगवानपुर, दरवेशपुर, खजूरी, अहमदनगर बढला आदि में भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाते हुए शोभा यात्रा निकाली गई। पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय जाटव, कपिल कुमार, गौरव राणा, डॉक्टर राजकुमार, शकील प्रधान, सुरेंद्र नेताजी, भोपाल सिंह, दरवेशपुर में पूर्व प्रधान रोहिताश सिंह, विनोद कुमार, नंदकिशोर आदि मौजूद रहें।

No comments:

Post a Comment