Friday, April 11, 2025

"प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना" पर वर्चुअल मीटिंग का किया आयोजन

 


डा. पूजा राय

नित्य संदेश, मेरठ। कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में प्राचार्या प्रो. किरण प्रदीप के संरक्षण में करियर काउंसिलिंग सेल के द्वारा "प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना" पर वर्चुअल मीटिंग का आयोजन किया गया।

इस वर्चुअल मीटिंग में करियर काउंसिलिंग सेल कॉर्डिनेटर सिद्धी गुप्ता, असिस्टेंट प्रोफेसर (हिंदी विभाग) के द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना का आवेदन करने के लिए आवेदक को ऑफिशियल वेबसाइट के द्वारा रजिस्ट्रेशन करना होगा। इस योजना में ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया के लिए आवश्यक दस्तावेज जैसे आवेदक का आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, पास बुक और पैन नंबर सहित बैंक विवरण, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट आकार का फोटो, हस्ताक्षर आदि का होना अनिवार्य है। आवेदक की आयु 21 से 24 वर्ष होनी चाहिए। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अप्रेल 2025 निर्धारित की गयी है। प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत युवा वर्ग को प्रशिक्षण देना है। इस योजना के द्वारा युवाओं में कौशल क्षमता का विकास करना एवं स्वरोजगार से जोड़ना है। वर्चुअल कार्यक्रम का संयोजक एवं संचालन सिद्धी गुप्ता ने किया। वर्चुअल कार्यक्रम में डॉ. प्रीति सिंह, डॉ. अर्चना प्रिय आर्य, डॉ कल्पना नारायण, दीपा जैन, वंदना, उमरा एवं इकरा आदि प्रवक्ताएँ, पुरातन छात्राएं और वर्तमान अध्ययनरत लगभग 45 छात्राएं जुड़ी।

No comments:

Post a Comment