Friday, April 11, 2025

माही एवं सृष्टि यादव ने एकल नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया

 


डा. पूजा राय

नित्य संदेश, मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अर्द्धशास्त्रीय एकल नृत्य प्रतियोगिता में कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय की दो छात्राओं माही एवं सृष्टि यादव ने एकल नृत्य प्रतियोगिता में प्रति भाग किया। जिससे निर्देशन सांस्कृतिक समिति ने किया।

इस एकल नृत्य प्रतियोगिता में सभी महाविद्यालयों की 24 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. भावना ग्रोवर (हेड ऑफ द डिपार्टमेंट मंच कला संकाय सुभारती विश्विद्यालय) ने निर्णायक की भूमिका निभाई। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. किरण प्रदीप ने एकल नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली छात्राओं का उत्साहवर्धन किया तथा आगे भी प्रतिभाग करते रहने के लिए उत्साहित किया।

No comments:

Post a Comment