Monday, April 7, 2025

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर पोस्टर के मरध्यम से दिया संदेश

 



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर छात्राओं द्वारा अच्छे स्वास्थ्य पर पोस्टर द्वारा संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का आयोजन डॉ. कुमकुम एवं डॉ. गौरी द्वारा किया गया। छात्राओं ने सही पोषण, सही स्वास्थ्य, पौष्टिक आहार, पोषक तत्व आदि विषय पर सुन्दर सुन्दर पोस्टर बनाए। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने सही आहार लेना क्यों आवश्यक है, इसके बारे में बताया। गृह विज्ञान विभाग से डॉ. गौरी ने छात्राओं को अच्छे स्वास्थ्य का महत्व बताया। उन्होंने बताया कि अच्छा स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है, सभी को अपने स्वास्थ्य की हमेशा रक्षा करनी चाहिए।

No comments:

Post a Comment