Thursday, April 3, 2025

प्रवाह द फ्लो में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

 


अनम शेरवानी

नित्य संदेश, मेरठ। सरदार पटेल सुभारती लॉ कॉलेज में चल रहे ‘प्रवाह द फ्लो 2024-25 वार्षिक सप्ताह के दूसरे तथा तीसरे दिन छात्र सांस्कृतिक समिति (स्टूडेंट कल्चरल काउंसिल) द्वारा विद्यार्थियों के सांस्कृतिक कौशल को प्रदर्शित करने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित सुभारती लॉ कॉलेज के निर्देशक राजेश चंद्र (पूर्व न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय प्रयागराज) ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निश्चित तौर पर प्रवाह द फ्लो आपके जीवन को भी गति देगा। इन प्रतियोगिताओं में कौन जीतेगा या कौन पीछे रह जाएगा से ज्यादा महत्वपूर्ण आपके द्वारा की गई प्रतिभागिता है। इस सप्ताह के दूसरे दिन मिमिक्री, एकल इन्स्ट्रमेंटल, रंगोली प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग, मेहंदी, फेस पेन्टिग तथा कोलॉज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन छात्रा दिया, कसक सिरोही तथा जोया राव द्वारा किया गया। कार्यक्रम की सफलता में छात्र सांस्कृतिक समिति के अंशिका, सृष्टि वर्मा, केसर, करिश्मा, स्मृति, सिद्धांत सिंह पटेल आदि का सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment