Monday, April 7, 2025

लवी प्रधान बने आज़ाद समाज पार्टी कांशीराम के ज़िला सचिव

 





रवि गौतम

नित्य संदेश, रीक्षितगढ़ भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी कांशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा सांसद चंद्रशेकर भीम आर्मी के संस्थापक आसपा विनय रतन सिंह के निर्देश, आज़ाद समाज पार्टी के ज़िला अध्यक्ष चरण सिंह ने लवी प्रधान को नियुक्ति पत्र देते हुए बताया कि अब आज़ाद समाज पार्टी में ज़िला सचिव की ज़िम्मेदारी निभाएंगे

अब से पहले लवी प्रधान भीम आर्मी स्टूडेंट्स फेडरेशन बीएएसएफ में ज़िला अध्यक्ष रहे और अब हमें उनसे आशा है वो पार्टी में काम करके आज़ाद समाज पार्टी को मजबूत करने में हमारा साथ देंगे लवी प्रधान छात्र राजनीति के साथ साथ समाज हित में भी काम करते रहे हैं, इसी को देखकर उन्हें आज़ाद समाज पार्टी में ज़िला सचिव की ज़िम्मेदारी दी गई है। इस मौके पर ज़िला प्रभारी सागर लिसाडी, ज़िला प्रभारी इलियाश पहलवान, ज़िला महासचिव गोपाल प्रधान, मेरठ मंडल अध्यक्ष एड॰ भीम सिंह, ज़िला प्रभारी अजित चंद्र आदि लोग मौज़ूद रहे।

No comments:

Post a Comment