Monday, April 14, 2025

भाजपा नेता के ऊपर फायर, बाल-बाल बचे

 


यशपाल भड़ाना

नित्य संदेश, जानीखुर्द। क्षेत्र के गांव पूठरी निवासी भाजपा नेता पर देर रात हमला कर दिया। सोते समय उन पर गोली चलाई गई, गनीमत रही कि गोली उनको नहीं लगी। थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।

पूठरी निवासी अशोक सैनी भाजपा में जिला मंत्री के पद पर रह चुके हैं, वर्तमान में स्वच्छता प्रकल्प में जिला संयोजक है। वे पंडित दीन दयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भी है। परिवार वालों ने बताया कि देर रात वे सो रहे थे, तभी उनके ऊपर फायर किया गया, गोली मच्छरदानी को छूते हुए दीवार में जा लगी। गोली की आवाज सुनकर अशोक सैनी जाग गए, भतीजे मनोज ने छत से ईंट फेंकी, बताया जाता है कि लोग थे, जो खेत से होते हुए भाग गए। गांव के ही नसरूद्दीन पुत्र अमीन को नामजद किया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment