Monday, April 14, 2025

मेडिकल कॉलेज में मनायी गई डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता की अध्यक्षता में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी।

कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के विभिन्न पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत विद्यार्थियों ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के उत्सव में अपने विचार रखे तथा डॉ. भीमराव अम्बेडकर के विचारों व व्यक्तित्व का बहुत ही अच्छे प्रकार से वर्णन किया। प्राचार्य ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी व बताया कि डॉ. अम्बेडकर ने अपने जीवन को समाज के सबसे वंचित और पिछड़े वर्गों की उन्नति के लिए समर्पित किया। इस अवसर पर उपचिकित्सा अधीक्षक एवं हड्डी रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. ज्ञानेश्वर टोंक ने डॉ. अम्बेडकर के जीवन की चर्चा की। कार्यक्रम में डॉ. शकुन सिंह, डॉ. अनुपमा, डॉ. अनुपम, डॉ. राहुल सिंह, प्रशासनिक अधिकारी ओमपाल सिंह, राजकुमार शर्मा, लीलाधर कौशिक, सुशील कुमार, हरभजन तथा विद्यार्थीगण आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment