नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। अगले पांच दिनों
में भीषण गर्मी का अलर्ट जताया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि लू चलने से
दिन और रात दोनों के तापमान में बढ़ोतरी होगी। पारा 44 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं।
सरदार पटेल कृषि विश्वविद्यालय
के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार बुधवार को मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम
तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस व रात का न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया
गया। अधिकतम आद्रता 35 व न्यूनतम 12 प्रतिशत दर्ज की गई। दिन में हवा की रफ्तार कम
रहने से गर्मी का असर खूब दिखाई दिया। दिन में गर्मी का असर रात को भी दिखाई दे रहा
है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना कि अगले 5 दिन 27 अप्रैल तक वेस्ट यूपी के
सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने व तापमान 3 से 4 डिग्री तक बढ़ने के आसार हैं। गौतमबुद्धनगर,
गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़ सहित कई जिलों में हीट वेब की संभावना है। तापमान 44 डिग्री
तक पहुंच सकता है।
No comments:
Post a Comment