नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। अखिल भारतीय कांग्रेस
सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई की संस्तुति पर, कांग्रेस सेवादल के प्रभारी
अरविंद पाल एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष डॉ. प्रमोद पांडे ने कसेरूखेड़ा
निवासी विनोद सोनकर को कांग्रेस सेवादल मेरठ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।
विनोद सोनकर की नियुक्ति पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ताओं में हर्ष का वातावरण है। सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व—राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रमोद पांडे, प्रभारी अरविंद पाल तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश ज़ोन के अध्यक्ष अनिल देव त्यागी का इस नियुक्ति हेतु आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर पूर्व
जिला अध्यक्ष अवनीश काजला, पूर्व महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष
रंजन शर्मा, धूम सिंह गुर्जर, नईम राणा, तेजपाल डाबका, अनिल प्रेमी, पवन थापा, नवनीत
नागर, सरताज चौधरी, राहत अली, नसीम राजपूत, यासिर सैफी, राकेश कुमार, राजू यादव, महेंद्र
गुर्जर, संदीप सोनकर, सुनील कुमार एडवोकेट, शक्ति सिंह एडवोकेट आदि शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment