Monday, April 7, 2025

फायरिंग मामले में पुलिस ने आरोपियों को भेजा जेल

 


गुलाम मोहम्मद

नित्य संदेश, किठौर। दो माह पूर्व ललियाना गांव में चली आ रही चुनावी रंजिश में दो पक्षों में जमकर फायरिंग हुई थी, जिसमें पुलिस करीब दस लोगों को जेल भेज चुकी है, सोमवार को वांछित चल रहे चार आरोपीयों को भी गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश किया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गत वर्ष जनवरी में पुरानी चुनावी रंजिश में वर्तमान ग्राम प्रधान फहीम और पूर्व प्रधान अफजल पक्ष के लोगों में मारपीट के बाद फायरिंग हुई थी, पुलिस ने दोनों पक्ष के दर्जनों से अधिक लोगों को नामजद किया था, उसी दौरान ताबड़तोड़ दबिश देकर पुलिस करीब दस लोगों को जेल भेज दिया था, इंस्पेक्टर किठौर बृजेश पांडे ने बताया, सोमवार को फायरिंग मामले में वांछित चल रहे दानिश, शाह आलम, रियाजउद्दीन और शोएब को गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश किया गया है, जहां से चारों को जेल भेज दिया है।

No comments:

Post a Comment