Breaking

Your Ads Here

Friday, April 18, 2025

‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ से समय और धन की बचत होगी: धर्मपाल सिंह

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ से न केवल समय व धन की बचत होगी, बल्कि देश का विकास और आम जनमानस पर भी बार-बार होने वाले चुनाव का प्रभाव नहीं पड़ेगा। यह शब्द भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित एक राष्ट्र एक चुनाव बिल के समर्थन में आयोजित कार्यक्रम में प्रबुद्धजनों को संबोधित करते हुए कहा।

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में शुक्रवार को एक राष्ट्र एक चुनाव बिल के समर्थन में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, विशिष्ट अतिथि राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, कुलाधिपति, विद्या विश्वविद्यालय प्रदीप जैन रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। पश्चात वंदे मातरम का सामूहिक गायन हुआ। कार्यक्रम आयोजक/ विशिष्ठ अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने उपस्थित प्रबुद्धजनों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक राष्ट्र एक चुनाव का विजन देश की अर्थव्यवस्था और सरकारी सुविधा के लिए बहुत ही आवश्यक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला ने एक राष्ट्र एक चुनाव के महत्व को बताते हुए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक मत होकर "एक राष्ट्र एक चुनाव" के बिल में अपना समर्थन दिया। मंच संचालन प्रोफेसर मनोज सिवाच ने किया। इस दौरान विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि, शिक्षाविद, चिकित्सक, व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी, विभिन्न समाजसेवी संगठन, सीए संगठन के पदाधिकारी, सीबीएसई संगठन के शिक्षकगण, मेरठ और जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारी, आर्किटेक्ट एसोसिएशन के सदस्य आदि मौजूद रहें।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here