Friday, April 4, 2025

बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए थाने के चक्कर काट रही है 60 वर्षीय बूढ़ी मां

 


संचित अरोरा

नित्य संदेश, हस्तिनापुर। थाना क्षेत्र के गांव लतीफपुर में हत्याकांड के बाद काफी मान मनव्वल के बाद शुक्रवार देर शाम को एसपी देहात डॉक्टर राकेश कुमार मिश्रा और एसडीएम मवाना दीपक माथुर द्वारा पत्नी को संविदा की नौकरी, मुआवजा, बच्चों की परवरिश का खर्चा सरकार द्वारा दिलाने, बाकि बचे हत्यारोपियों की गिरफ्तारी करने के आश्वासन के बाद परिजनों के देर शाम परमजीत उर्फ गुल्ला का गांव के ही शमशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया था।

शुक्रवार सुबह बड़ी संख्या में हस्तिनापुर थाने पहुंचे, परिजनों और ग्रामीणों ने बाकी हत्यारोपियों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं होने से नाराजगी जताई और जमकर हंगामा किया और आरोप लगाया कि एसपी देहात ने हमें 12 घंटे में कार्यवाही करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन गुरुवार शाम को दिया था। उनके आश्वासन पर ही हमने परमजीत का अंतिम संस्कार किया, लेकिन पूरी रात बीतने के बाद भी पुलिस खाली हाथ है। पुलिस जल्द से जल्द हत्यारोपियों की गिरफ्तारी करे हमें यूपी पुलिस पर पूरा विश्वास है। एसपी देहात डॉक्टर राकेश कुमार मिश्रा पहुंच गए और परिजनों से बातचीत करते हुए समझाया कि पुलिस के हाथ कुछ क्लू लगे हैं। सर्विलांस व अन्य माध्यमों से पुलिस आरोपियों की तलाश जारी है, जल्द ही हत्यारोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

No comments:

Post a Comment