Friday, April 4, 2025

6 विद्यालयों को छत के पंखे वितरित किए

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। रोटरी क्लब द्वारा ब्लॉक संसाधन केंद्र पूर्वा अहिरान में बेसिक शिक्षा परिषद के 6 विद्यालयों को छत के पंखे वितरित किए गए, सभी बच्चों को आधारभूत सुविधाएं प्राप्त हो, इसके लिए रोटरी क्लब काफी सालों से सेवा कार्य करता रहा है।

शुक्रवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय कायस्थ गांवड़ी, प्राथमिक विद्यालय कायस्थ गांवड़ी मेरठ ग्रामीण, प्राथमिक विद्यालय सलावा सरधना, प्राथमिक विद्यालय शौलदा नंबर-2 माछरा, उच्च प्राथमिक विद्यालय अलीपुर ग्रामीण, प्राथमिक विद्यालय मेदपुर रजपुरा आदि विद्यालयों के प्रधानाध्यापक को पंखे वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में रोटरी क्लब के अध्यक्ष रो नीरज कुमार, सचिव रो वृंदा गोयल, रो पंकज कंसल, रो डॉ. एएम बेंद्रे, रो आलोक शर्मा, रो मनोज सिंघल, रो रेनू करनवाल एवं एन रेनू कंसल ने अपनी सहभागिता देकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन प्रियंका सिंघल द्वारा किया गया।

No comments:

Post a Comment