Saturday, March 29, 2025

विनायक विद्यापीठ में "महिला सशक्तिकरण" पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। विनायक विद्यापीठ मोदीपुरम के ह्यूमैनिटीज विभाग द्वारा उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत एक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसका विषय "महिला सशक्तिकरण" रहा।

संगोष्ठी में मुख्य अतिथि ईस्माइल नेशनल (महिला) पीजी कॉलेज की प्राचार्य प्रोफ़ेसर अनिता राठी, मुख्य वक्ता डॉ. सोनिका नागर एवं प्रोफेसर रेखा राणा रहीं। अतिथियो का स्वागत प्राचार्या डॉ अनुप्रीता शर्मा ने किया। इस दौरान महाविद्यालय की प्राचार्य एवं रुद्रा ग्रुप की एकेडमिक निदेशिका डॉ. अनुप्रीता शर्मा, निदेशक इंजी. विकास कुमार, डीन एकता सिंधु, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट हैड प्रवीन शर्मा, कार्यक्रम समन्वयक रीमा विकल, ह्यूमैनिटीज विभागाध्यक्ष सीमा चौधरी, विभागाध्यक्ष, सहायक प्रोफेसर पूजा शर्मा, अनिता देवी, मोहित कुमार एव अरुण कुमार मौजूद रहे। मंच पर महिलाओं की भूमिका अधिकारों और समाज में उनके सशक्तिकरण को लेकर गहन चर्चा की गई। मंच का संचालन साइंस विभाग की सहायक प्रोफेसर स्वेता राजपूत ने किया।

No comments:

Post a Comment