Saturday, March 29, 2025

वकील की पूछताछ में मुस्कान और साहिल ने स्वीकारा सौरभ हत्याकांड

 


शाहिद खान

नित्य संदेश, मेरठ। जिला कारागार में बंद सौरभ हत्याकांड के आरोपी मुस्कान और साहिल से सरकारी वकील ने मुलाकात की। एडवोकेट रेखा जैन और उनके पैनल के 3 अन्य वकील दोनों आरोपियों से अलग-अलग बैरक में उनसे मिले और केस के बारे में जानकारी ली।

मुस्कान ने वकील से गुजारिश की कि जेल में मेरी और साहिल की मुलाकात करवा दीजिए। फिर हमें जमानत दिलवा दें, ताकि बाहर आकर हम साथ रह सकें। इस पर वकील ने पूछा- क्या तुम दोनों ने कोर्ट मैरिज की है? अगर शादी का प्रमाण पेश कर सकती हो तो जेल मैन्युअल के मुताबिक, 15 दिन में एक बार पति-पत्नी की मुलाकात कराई जा सकती है। इस पर मुस्कान शादी का सबूत नहीं पेश कर सकी। जेल पहुंची एडवोकेट ने सबसे पहले दोनों को अपना परिचय दिया। मुस्कान और साहिल ने वकालतनामे पर साइन कर दिए है। एडवोकेट ने एफआईआर की कॉपी और केस समरी की रिपोर्ट ले ली है। इसके बाद एडवोकेट ने मुस्कान-साहिल से 15 सवाल पूछे।

कौन हैं रेखा जैन?

अधिवक्ता रेखा जैन चीफ लीगल एडवोकेट डिफेंस काउंसिल हैं। वह 10 साल से ज्यादा समय से प्रैक्टिस कर रही हैं। पिछले 2 साल से चीफ लीगल एडवोकेट डिफेंस काउंसिल के पद पर कार्यरत हैं। चीफ लीगल एडवोकेट डिफेंस काउंसिल पद के लिए 10 साल से ज्यादा की प्रैक्टिस होना जरूरी है।

No comments:

Post a Comment