Saturday, March 29, 2025

वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी छात्राओं को किया सम्मानित

 


अर्जुन देशवाल

नित्य संदेश, बहसूमा। श्री मनफूल सिंह कन्या इंटर कॉलेज में शनिवार को वार्षिक प्रगति पत्र (रिजल्ट) वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉक्टर सूर्य प्रकाश, प्रधानाचार्या भावना चौधरी, प्रबंधक ब्रह्मचारी सिंह के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

कॉलेज प्रबंधक ब्रह्मचारी सिंह द्वारा कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथि एवं सम्मानित अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। जिसमें विद्यालय के लगभग सभी अभिभावक अपने बच्चों के साथ उपस्थित रहे। अध्यापिकाओं द्वारा सभी कक्षा के छात्राओं को वार्षिक परीक्षाफल प्रेषित किया गया। साथ ही साथ अपनी कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को मुख्य अतिथि डॉक्टर सूर्य प्रकाश, विद्यालय प्रबंधक  ब्रह्मचारी सिंह, प्रधानाचार्या भावना चौधरी, मनफूल एकेडमी के प्रधानाचार्य प्रवेंद्र लांबा के द्वारा मेडल व स्मृति चिन्ह देकर छात्राओं को सम्मानित किया गया।

No comments:

Post a Comment