Saturday, March 29, 2025

महिला प्रधान शिक्षित जो गांव रहेगा खुशहाल: नरूला खान

 


रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। क्षेत्र के ग्राम अगवानपुर में विकास कार्यों की अनवरत श्रृंखला का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख ब्रह्म सिंह गुर्जर तथा एडीओ पंचायत राम नरेश द्वारा फीता काट कर शुभारंभ किया गया।

ग्राम पंचायत सचिव नकुल धामा ने बताया कि पारिवारिक पृष्ठभूमि अथवा किन्हीं कारण से जो गांव में महिलाएं अनपढ़ रह गई हैं, उन्हें साक्षर बनाने हेतु ग्राम पंचायत अगवानपुर द्वारा निशुल्क शिक्षा कार्यक्रम शुरू किया गया है। ग्राम पंचायत भवन में पिक लाइब्रेरी का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर ग्राम प्रधान नरूला खान ने कहा कि इससे गांव शिक्षित होगा। गांव का विकास होगा, जिस गांव की महिला शिक्षित होती हैं, वहां सदैव विकास होता है। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन अमित मोहन टीपू आदि का सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment