Saturday, March 8, 2025

महिलाओं को सम्मानित करने का कार्यक्रम आयोजित किया

 



उत्सव भारद्वाज

नित्य संदेश, मेरठ। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा पार्टी कार्यालय पर महिला दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सामाजिक कार्य कर रहीं महिलाओं को सम्मानित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव द्वारा सारथी सोशल वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष कल्पना पाण्डेय को उनके द्वारा किये गए उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर, राज्यमंत्री दिनेश खटीक, भाजपा जिला अध्यक्ष शिव कुमार राणा, महानगर अध्यक्ष ऋतुराज जैन, शहर विधानसभा पूर्व प्रत्याशी कमल दत्त शर्मा, महामंत्री महेश बाली, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, विनीत शारदा, महिला आयोग की सदस्य मीनाक्षी भराला व समस्त महिला मोर्चा महानगर व क्षेत्रीय पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment