Saturday, March 8, 2025

ग्राम प्रधान समसपुर अंजू सिरोही को किया सम्मानित

 



अर्जुन देशवाल

नित्य संदेश, बहसूमा। राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के मवाना पूर्वी के मंडल अध्यक्ष राजीव चौधरी ने ग्राम पंचायत समसपुर की प्रधान अंजू सिरोही को सम्मानित किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजीव चौधरी ने ग्राम प्रधान अंजू सिरोही के द्वारा पंचायत स्तर पर आत्म विश्वास और आत्म पहल से किए गए कार्यों, प्रशासन के साथ सहयोग, महिलाओं की भागीदारी, सामाजिक विकास, आर्थिक सशक्तिकरण के बारे में बताया। स्वच्छ भारत मिशन से एनआरएलएम के महिला समूहों को जोड़ने का कार्य की जानकारी दी गई।

No comments:

Post a Comment