Thursday, March 27, 2025

मुस्लिम बहुल क्षेत्र में शराब का ठेका खोले जाने का किया विरोध

 


शाहिद खान

नित्य संदेश, मेरठ। मुस्लिम बहुल क्षेत्र में शराब का ठेका खोले जाने के विरोध में स्थानीय लोगों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। चौधरी शमसुद्दीन के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने एडीएम राजस्व एवं वित्त सूर्यकांत त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि आबकारी विभाग ने नियमों की अनदेखी करते हुए खैर नगर की टायर वाली गली में शराब की दुकान का आवंटन किया है। यह दुकान सेंट थॉमस चर्च से ढाई सौ मीटर और पत्थर वाली मस्जिद से डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर स्थित है। इसके अलावा, दुकान के नजदीक लेडीज पार्क भी है, जहां तीज का पारंपरिक मेला लगता है। व्यापारियों ने विरोध स्वरूप बाजार बंद रखा। उनका कहना है कि शराब की दुकान खुलने से महिलाओं का आवागमन प्रभावित होगा और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। चौधरी शमसुद्दीन ने चेतावनी दी कि अगर दुकान का आवंटन किसी अन्य स्थान पर नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से शराब के ठेके का आवंटन तत्काल निरस्त करने की मांग की है। उनका कहना है कि इस मामले में किसी भी अप्रिय स्थिति के लिए आबकारी विभाग जिम्मेदार होगा।

No comments:

Post a Comment