Wednesday, March 26, 2025

उत्तर प्रदेश सरकार किसानों के हितार्थ के लिए कर रही कार्य: सुनील शर्मा

 


-सीसीएसयू में मंत्री द्वारा त्रिदिवसीय मेले में किया गया प्रतिभाग

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय स्थित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस प्रेक्षागृह में मंत्री इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) विभाग सुनील कुमार शर्मा द्वारा त्रिदिवसीय मेले के दूसरे दिन प्रतिभाग किया गया।

अर्जुन सिसौदिया, प्रशांत अग्रवाल, कोमल रस्तौगी द्वारा काव्य पाठ किया गया। जिलाधिकारी ने मंत्री का बुके, शॉल तथा मेरठ महिला समूह द्वारा निर्मित गिफ्ट देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में महाकुम्भ-2025 पर बनी डॉक्यूमेन्ट्री तथा उप्र सरकार के आठ वर्ष शासनकाल में किये गये कार्यों पर निर्मित डॉक्यूमेन्ट्री का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर किसान गोष्ठी का आयोजन भी किया गया, जिसमें बडी संख्या में किसानों द्वारा प्रतिभाग किया गया। मंत्री इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) विभाग सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश से अब संगठित अपराध समाप्त हो चुका है। आज उत्तर प्रदेश निवेशकों की पहली पसंद बन गया है,, पूरी दुनिया से लोग उत्तर प्रदेश में आकर व्यापार करना चाहते है। उद्योग लगेगा तो इससे लोगों को रोजगार मिलेगा। उत्तर प्रदेश की सरकार किसानों के हितार्थ कार्य कर रही है। किसानों ने भूमि को अधिक उपजाऊ बनाने का काम किया है। हमारी सरकार ने किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान कराया। इस अवसर जिलाधिकारी डा. वीके सिंह, सीडीओ नूपुर गोयल, अपर जिलाधिकारी वित्त सूर्य कान्त त्रिपाठी, पीडीडीआरडीए सुनील कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी अम्बरीष कुमार, जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार, डीपीआरओ रेनू श्रीवास्तव, बीएसए आशा चौधरी, जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार, उपायुक्त उद्योग दीपेन्द्र कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी व आमजन उपस्थित रहे। 

No comments:

Post a Comment