नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। शनिवार को तेज हवा चलने से मौसम फिर बदल गया। इससे तापमान 8 डिग्री नीचे आ गया। जिसके कारण कई दिनों से जहां गर्मी का अहसास बढ़ा हुआ था, वहीं लोगों को राहत मिली। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक आ गया। शाम को भी ठंड का अहसास बढ़ गया।
मेरठ में पिछले 7 दिन से गर्मी काफी महसूस हो रही थी । शुक्रवार को हवा चलने से कुछ राहत मिली। शनिवार सुबह से ही तेज ठंडी हवा चलने लगी। जिसके चलते तापमान में गिरावट आ गई। 10 से 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। जिसके बाद शाम को ठंड का अहसास काफी बढ़ गया। सरदार पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि आगे मौसम शुष्क रहेगा। हवा की रफ्तार थोड़ी धीमी होगी जिसके बाद तापमान में फिर से बढ़ोतरी होगी। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा चलने से प्रदूषण के स्तर में भी कमी आई। शहर का एक्यूआई 125 दर्ज किया गया।
No comments:
Post a Comment