Saturday, February 22, 2025

किसान जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

 


अर्जुन देशवाल

नित्य संदेश, बहसूमा। टिकोला शुगर मिल ने बसंत कालीन गन्ना बुआई के प्रति किसानों को जागरूक करने के लिए प्रचार वाहन रैली निकाली।

जिला गन्ना अधिकारी मुजफ्फरनगर संजय सिसौदिया, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक रामराज, सचिव सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड रामराज महाप्रबंधक गन्ना साइम अंसार, अधिशासी अध्यक्ष महेश शर्मा व उपमहाप्रबंधक गन्ना अवनीश ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया। अधिशासी अध्यक्ष महेश शर्मा ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से किसानों को अधिक उत्पादन देने वाली गन्ना प्रजातियों, समय पर बुआई, गुड़ाई, निराई, सिंचाई, गन्ना बीज, खाद एवं पेड़ी प्रबंधन के बारे में जागरूक किया जाएगा। यह प्रचार वाहन पूरे क्षेत्र में भ्रमण कर किसानों को चीनी मिल की विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी देगा। इस अवसर पर अधिशासी अध्यक्ष महेश शर्मा, महाप्रबंधक गन्ना साइम अंसार, अवनीश ठाकुर उपमहाप्रबंधक गन्ना, सुधीर गुप्ता, दिनेश, मोहनलाल शर्मा, अनुपम देओल, गौरव देशवाल, ब्लाक इंचार्ज रिशिपाल आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment