Saturday, February 22, 2025

हवन के साथ कांवड़ सेवा शिविर का किया गया शुभारंभ



अर्जुन देशवाल

नित्य संदेश, बहसूमा। शनिवार को बटावली नहर पुल पर शिवभक्तों की सेवा के लिए कांवड़ शिविर लगाया गया। इसका शुभारंभ हवन यज्ञ करके किया गया। हवन में उपस्थित सभी लोगों ने आहुति डाली।

ग्राम प्रधान बटावली गुरवचन सिंह ने बताया कि शिवभक्त सैकड़ों किलोमीटर की कठिन यात्रा कर भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर पवित्र जल कांवड़ का पवित्र जल चढ़ाते हैं। शिवभक्तों की सेवा करने से मन को आत्मिक सकून मिलता है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति कांवड़ियों की सेवा करते हैं, भगवान शिव उनका भी कल्याण करते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान शिव अपने भक्तों पर कोई विपदा व कष्ट नहीं आने देते हैं।

No comments:

Post a Comment