Tuesday, February 18, 2025

सैकड़ों भक्तों के साथ मनोज्ञ धाम पहुंचें गुप्ति महाराज

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। राष्ट्र संत उपाध्याय श्री 108 गुप्ति सागर महाराज मोदीनगर से विहार करते हुए सैकड़ों भक्तों के साथ मनोज्ञ धाम पहुंचें। उपाध्याय श्री का रात्रि विश्राम मनोज्ञ धाम में ही रहेगा। बुधवार को वे आहार चर्या भी यहीं करेंगे। दोपहर मनोज्ञ धाम से चलकर उपाध्याय श्री का मंगल प्रवेश कमला नगर जैन मंदिर में होगा। यह जानकारी मीडिया प्रवक्ता सुनील कुमार जैन ने दी।

No comments:

Post a Comment