Tuesday, February 18, 2025

बाजार में स्थित शौचालय में लटका ताला, लोगों को हो रही परेशानी

 


अर्जुन देशवाल

नित्य संदेश, बहसूमा। रामराज मुख्य बाजार में सार्वजनिक शौचालय पर काफी दिनों से ताला लटका हुआ है। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शौचालय पर लटके ताले की वजह से यहां आने वाले ग्राहकों व अन्य लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बता दे कि रामराज नगर में मुख्य बाजार में सार्वजनिक शौचालय पर ताला लटका होने के कारण यहां आने वाले ग्राहकों व अन्य लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, इसके साथ ही दुकानदार भी काफी परेशान है। दुकानदारों ने बाजार में स्थित सार्वजनिक शौचालय का ताला खुलवाने की मांग की है। दुकानदारों का कहना था कि सरकार की ओर से स्वच्छता मिशन के तहत लोगों को खुले में शौच न करने के लिए जागरूक किया जाता है, लेकिन रामराज मुख्य बाजार में स्थित बने शौचालय पर ताला लटका हुआ है। इस कारण बाजार में आने वाले ग्राहकों सहित दुकानदारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। शौचालय पर ताला लटका होने से यहां पर गंदगी के हालात हैं और बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। दुकानदारों व व्यापारियों द्वारा ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सचिव से शौचालय का ताला खुलवाने की मांग की है। गांव प्रधान का कहना है कि शौचालय में मरम्मत व टैल कार्य कराया जा रहा है, जल्द ही शौचालय चालू करा दिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment