Tuesday, February 18, 2025

महाकुंभ में पूर्व सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने लगाई डुबकी


अशोक कुमार 
नित्य संदेश, मेरठ। पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने भी प्रयागराज महा कुंभ में आस्था की डुबकी लगाकर धर्म लाभ उठाया। श्री अग्रवाल ने परिवार व कार्यकर्ताओं के साथ तीर्थराज प्रयाग के त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई एवं स्नान का पुण्य लाभ प्राप्त किया। 

उन्होंने बताया, महाकुम्भ सनातन धर्म की दिव्यता और आध्यात्मिक ऊर्जा का महापर्व है, यहां आस्था अमृत बनकर आत्मा को ब्रह्म से जोड़ती है। पूर्व सांसद के साथ उनके प्रतिनिधि रहे हर्ष गोयल, संयुक्त व्यापार संघ के मंत्री अंकुर गोयल, पार्षद सुमित मिश्रा, महानगर कोषाध्यक्ष सुनील अग्रवाल, शाहघासा व्यापार संघ अध्यक्ष अंबुज रस्तौगी़ आदि मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment