Tuesday, February 18, 2025

सीनियर ऋषभ डबल विकेट क्रिकेट टूर्नामेंट आज से


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में जूनियर डबल विकेट क्रिकेट टूर्नामेंट के बाद अब सीनियर डबल विकेट क्रिकेट टूर्नामेंट खेला जाएगा। 

टूर्नामेंट का आयोजन बुधवार से होगा। आयोजन सचिव अतहर अली ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्घाटन नगर आयुक्त सौरभ गंगवार के द्वारा दोपहर तीन बजकर तीस मिनट पर किया जाएगा। प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच और आखिर में मैन ऑफ द सीरीज भी दी जाएगी, सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment