Monday, October 21, 2024

"दूसरों को कैसे दे सम्मान" छत्राओं को समझाकर किया जागरूक


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के रोजगार प्रकोष्ठ एवं उन्नति फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में संचालित 30 दिवसीय सॉफ्ट स्किल डेवलपमेंट कार्यशाला के आठवें दिन आज सोमवार को उपस्थित छात्राओं को दूसरों के समक्ष अपने मित्रों व निकटस्थ कर परिचय कैसे कराएं (How to introduce others), Goal Setting & Responsibilities विषय रहा। 

उन्नति फाउंडेशन की ओर से उपस्थित प्रशिक्षक अमनदीप ने बताया कि हमे किस प्रकार दूसरों (अपने मित्रों व निकटस्थ जनों ) का किसी जगह अथवा मंच पर कैसे परिचय कराना चाहिए l उन्होंने परिचय के विभिन्न चरणों का पालन करते हुए इसे कैसे आसान बना सकते हैं को बताते हुए बताया कि हमे उनका नाम, पता, वो क्या कर रहे हैं, उनकी उपलब्धियां, उनकी पसंद -नापसंद तथा उनके शौक (Hobbies) के क्रम से प्रारम्भ करना चाहिए l उसको औऱ अच्छा बनाने के लिए उनके साथ अपनी किसी यादगार घटना क्रम को जोड़ना चाहिए l तत्तपश्चात् अमनदीप ने दो -दो छात्राओं को मंच पर बुलाकर उन्हें ऐसा करने को कहा l इस लर्निंग प्रक्रिया मे छात्राओं कि त्रुटियों को उन्होंने सुधरवाया तथा औऱ अधिक प्रैक्टिस करने के लिए कहा l इस अवसर पर रोजगार प्रकोष्ठ की ओर से समन्वयक प्रोफेसर भारती दीक्षित व सदस्य डॉ. आर. सी. सिंह उपस्थित रहे l

No comments:

Post a Comment