Monday, October 21, 2024

गन्ना क्रय केंद्र को यथावत रखने के लिए जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पर किसानों ने किया हंगामा

नित्य संदेश ब्यूरो 
रोहटा। सोमवार को जटपुरा गांव के किसानों ने अपने गांव के गन्ना क्रय केंद्र को यथावत रखने के लिए जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पर पहुंच कर हंगामा किया। ओर डीसीओ के न मिलने पर मोबाइल पर हुई वार्ता के बाद अपना मांग पत्र कार्यालय में दिया। 

बता दे कि गांव जटपुरा में दो केंद्र स्थापित है। जिसमें एक किनोनी और दूसरा खतौली चीनी मिल का संचालित है। जटपुरा केंद्र किनोनी मिल के सुरक्षित क्षेत्र में है। किसानो के बीच गांव में दो गुट बने हुए है। एक गुट किनोनी चीनी मिल के पक्ष में तो दूसरा गुट किनोनी के विरोध में है। वह गांव में किनोनी चीनी मिल का गन्ना केंद्र के स्थान पर दूसरी चीनी मिल का गन्ना केंद्र लगवाने पर एडा हुआ है। वही अधिकतर किसान खतौली के साथ साथ किनोनी चीनी मिल का गन्ना केंद्र भी यथावत रखना चाहते है। दोनो पक्षों में इस मुद्दे को लेकर जंग छिड़ी हुई है। जबकि जटपुरा गांव किनोनी मिल क्षेत्र के लिए सुरक्षित है। 

सोमवार को किनोनी चीनी मिल के पक्ष में गन्ना केंद्र यथावत रखने की मांग को लेकर जटपुरा के किसान जिला अधिकारी से मिले और उसके बाद गन्ना भवन जाकर डीसीओ से मिलने का प्रयास किया। लेकिन डीसीओ के लखनऊ होने के चलते भेट नहीं हो पाई तो किसान उप गन्ना आयुक्त से मिलने उनके कार्यालय गए। तो उनको भी बाहर होना बताया गया। इससे किसान गुस्से में आ गए और हंगामा कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। हालांकि बाद में किसानो को कर्मचारियों ने मोबाइल पर डीसीओ से वार्ता कराई और डीसीओ के आश्वाशन के बाद किसान शांत हुए ओर अपना प्रत्यावेदन कार्यालय में दिया। 

वही किसानो ने चेतावनी दी कि यदि जटपुरा बी गन्ना केंद्र को यथावत नहीं रखा। तो किसान अधिकारियों का घेराव करने को मजबूर होंगे। ओर किसी भी कीमत पर अन्य चीनी मिल को गन्ना नहीं देंगे। हंगामा करने वालों में भाकियू नेता प्रमोद राणा के नेतृत्व में किसान राजन राणा, सुनील, सुशील, संजय शर्मा, रविन्द्र, अनिल, अजय आदि। उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment