Breaking

Your Ads Here

Monday, October 21, 2024

लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज में हुआ ओरिएंटेशन प्रोग्राम एवं व्हाइट कोट सेरेमनी कार्यक्रम


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। एमबीबीएस पाठ्यक्रम सत्र 2024 के 150 छात्र एवं छात्राओं हेतु ओरिएंटेशन प्रोग्राम एवं व्हाइट कोट सेरेमनी का आयोजन मेडिकल कॉलेज के परिसर में स्थित सभागार में आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में एम०बी०बी०एस० पाठ्यक्रम के छात्र/ छात्राये एवं उनके अभिभावक भी सम्मिलित हुए। 

उक्त कार्यक्रम का संचालन डॉ अंशु टंडन (फिजियोलॉजी विभाग) द्वारा किया गया। प्राचार्य डॉ आर सी गुप्ता ने सभागार में उपस्थित विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन किया तथा उन्हें अनुशासन में रहकर पढ़ाई करने हेतु प्रेरित किया। मेडिकल कॉलेज मेरठ की डीन एकेडमिक डॉ० प्रीति सिंह ने एमबीबीएस पाठ्यक्रम की नियमावली से सभी छात्रों को अवगत कराया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों ने भी नए छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज परिसर से परिचित कराया। 
मेडिकल कॉलेज मेरठ के विभिन्न संकाय सदस्यों ने नए छात्राओं को सफेद की गरिमा व महत्वता बताई।
सेरेमनी में सभी छात्र-छात्राओं को स्टेज पर व्हाइट कोट धारण करवाया गया।

डॉ योगिता सिंह (विभागाध्यक्ष मेडिसिन विभाग) तथा डॉ मेघा कुलश्रेष्ठ (फिजियोलॉजी विभाग) द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को छात्रावास के नियमों से अवगत कराया गया।
उपरोक्त कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज मेरठ के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष डॉ ललिता चौधरी, डॉ कृष्ण गोपाल, डॉ मोनिका शर्मा, डॉ गौरव गुप्ता, डॉ तनवीर बानो, डॉ अलका श्रीवास्तव, डॉ प्रतिभा रानी, डॉ दिव्या शुक्ला एवं अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here