Monday, October 14, 2024

सलाहपुर में पंडित दीनदयाल पशु आरोग्य मेले का आयोजन

 


नित्य संदेश ब्यूरो

रोहटा: सोमवार को सलाहपुर गांव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी आरके शर्मा के निर्देशन में पशु आरोग्य शिविर में लगभग 235 पशुपालकों को लाभान्वित किया गया।

मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान नजाकत उर्फ गोटी व पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. रिंकू नारायण द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। मेले में पशुओं की जांच करते हुए कृत्रिम गर्भाधान, कृमि नाशक दवाइयां आदि वितरित की गई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व प्रधान नन्हे ने पशुपालकों को पशुपालन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी और कैसे पशुपालकों की आयु को दोगुना किया जा सकता है। इस पर प्रकाश डाला। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य डॉक्टर विभा डॉक्टर सुनंदा पांडेय आदि रहे।

No comments:

Post a Comment