Monday, October 14, 2024

जिला विज्ञान क्लब द्वारा अन्धविश्वास एवं कुरूतियों का भण्डाभोड़

 


चम्तकार दिखाने वाला भगवान नहीं होता, तर्क संगत सोच से दूर होगा अन्धविश्वास

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। विज्ञान एवं प्रौघेगिकि परीषद् के तत्वावधन में जिला विज्ञान क्लब द्वारा समाज में फैले अंधविश्वास व कुरूतियों को दूर करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन दिगम्बर जैन गर्ल्स इन्टर कालिज में आयोजित किया गया उदघाटन सह जिला विद्यालय निरीक्षक कृष्ण कुमार, प्रधानाचार्य केके इन्टर कालिज डा. सन्त कुमार, डा. दिप्ती राघव (प्रधानाचार्या, दिगम्बर जैन गर्ल्स इंटर कॉलेज) व जिला समन्वयक दीपक शर्मा द्वारा शुभारम्भ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया गया।

प्रतियोगिता में भाषण में स्टैला उपाध्याय केके गर्ल्स इ. का. को प्रथम, जबकि अदीबा सैफी को दूसरा स्थान मिला। पोस्टर प्रतियोगिता में दिगम्बर जैन की गार्गी प्रथम और भारतीय इ.का. की मनीषा को द्वितिय स्थान मिला। नाटक में दिगम्बर जैन इ.का. की टीम प्रथम व भारतीय कन्या इ.का. को दूसरा सथान प्राप्त हुआ। इसके अलावा हम कदम नाट्य संस्था मेरठ द्वारा अन्धविश्वास पर प्रभावशाली प्रस्तुती दी गई, टीम में मोहम्मद आबिद सैफी, रूबीना नूर और शहजाद खॉं रहे। चमत्कारों की वैज्ञानिक व्याख्या भारत सरकार की रिर्सोस पर्सन टीम खुशी, स्नेह, सचिन ने प्रयोग करके दिखाए। दीपक शर्मा ने बताया कि विज्ञान जागरूकता से लोगों को अंधविश्वास से मुक्ति, तर्कसंगत सोच विकसित, लोगों का व्यक्तिगत विकास होता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. दिप्ती राघव प्रधानाचार्य ने की।

No comments:

Post a Comment