मेरठ। पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब द्वारा ग्लोबल हैंड वाशिंग डे के अवसर पर सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल शास्त्री नगर में "साफ हाथ सुरक्षित भविष्य* पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
क्लब निदेशक आयुष गोयल व पीयूष गोयल ने कहा, स्वस्थ जीवन के लिए साफ पानी और साबुन से हाथ धोना जरूरी है
हाथ धोने से संक्रामक रोगों से बचाव संभव है। मुख्य अतिथि डाइटिशियन डॉक्टर भावना गांधी ने कहा खाना खाने से पहले और खाना खाने के बाद 20 सेकंड तक हाथ धोने चाहिए दिन में 6 से 10 बार हाथ धोने चाहिए नियमित हाथ धोने से फूड इंफेक्शन से बचाव संभव हैं यात्रा के दौरान हाथ साफ करने के लिए हैंड सेनेटाइजर का प्रयोग करें कार्यक्रम का सफल संचालन कविता गर्ग ने किया प्रधानाचार्या नीता शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया
इस अवसर गरिमा, ललित सहाय, एकता, रेशमा, सपना आदि उपस्थित रही।
No comments:
Post a Comment