राहुल गौतम
नित्य संदेश, मेरठ। किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास प्रधान ने जितेन्द्र कुमार उर्फ नीटू गुर्जर पुत्र स्व. वेदराम सिंह निवासी दिनेश विहार, बागपत रोड, मेरठ को किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। उनसे आशा की है कि अपने क्षेत्र के किसानों के समाधान हेतु निरंतर प्रयास करते रहेंगे।
नीटू गुर्जर पूर्व में प्रदेश सचिव छात्र सभा सपा पद पर भी रह चुके है। उनके कार्य को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण पद दिया गया है। नीटू गुर्जर ने अपने मनोनयन के बाद कहा कि वह अपने पद के अनुरूप संगठन को और मजबूती देंगे।
सरधना विधायक अतुल प्रधान ने बधाई दी और उनके समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर सौरभ यादव, गौरव, अशोक जाटव, टोनी, अनुज यादव, आशू, डल्लू, प्रिंस सिंघल आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment