Breaking

Your Ads Here

Tuesday, October 22, 2024

मवाना चीनी मिल को चलाने की मांग, उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

नित्य संदेश ब्यूरो 
मवाना। राजद के कार्यकर्ताओं ने मवाना चीनी मिल एवं क्षेत्र की अन्य चीनी मिलों को चलाने की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्ष्मंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन सौपा।

राजद के प्रदेश महासचिव एवं क्षेत्र के किसान नेता यूसुफ कुरैशी के नेतृत्व में राजद के कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी को सौपे गये ज्ञापन में कहा कि उत्तर प्रदेश गन्ने की फसल पककर तैयार हो गयी है, लेकिन अभी तक चीनी मिले नहीं चली है और चीनी मिलों के नहीं चलने से किसानों के सामने चारे का संकट पैदा हो गया है। किसान हित में चीनी मिलों का चलना अति आवष्यक है। राजद मांग करता है कि मवाना चीनी मिल दीपावली से पहले हर हाल में चालू होनी चाहिए अन्यथा राजद मवाना चीनी मिल को घेराव करेंगा। प्रदेश में किसानों को गन्ने के उत्पादन मे ज्यादा लगात लगानी पडती है, इसलिए इस बार गन्ने की मुल्य 510/ रूपये प्रति कुन्तल होना चाहिए। प्रदेश सरकार ने घौशणा की थी 14 दिनों के भीतर किसानों का भुगतान गन्ना मुल्य का भुगतान करा दिया जायेगा, लेकिन एक साल बाद भी किसानों का गन्ना मुल्य भुगतान नहीं हो सका है। मेरठ मंडल की किनौनी, मोहउदीनपुर, समेत लगभग एक दर्जन चीनी मिलों ने किसानों का लगभग 700 करोड रूपया बकाया है, चीनी मिलों को उक्त बकाया को ब्याज समेत तुरन्त भुगतान प्रदेष सरकार को कराना चाहिए। किसानों का भुगतान नहीं होने से किसानों के परिवारिक कार्यक्रम नहीं हो पा रहे है और नाही बिजली के बिल, बच्चों की पढाई का षुल्क भी किसान अदा नहीं कर पा रहे है। मवाना चीनी मिल क्षेत्र के गन्ना किसानों को केययार्ड में उचित सुविधाएं नहीं दे रहा है और किसानों की केययार्ड में गन्ना डालते समय गर्मी, बरसात आदि से बचाव के लिए टीन शेड, पीने का शीतल पेय जल, खाने पाने के लिए कैंटीन आदि की व्यवस्था की जाये। बारिश से खादर क्षेत्र में जो सडके एवं मार्ग ध्वस्त हो गये है, उनकी तुरन्त मरम्मत करायी जाये।  
    
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव यूसुफ कुरैशी के अलावा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद जाटव, किसान प्रकोश्ठ के जिलाध्यक्ष नवेद आलम, जावेद अंसारी एडवोकेट, इकबाल बुलाकी, नईम राणा एडवोकेट, हाफिज बाबर, मोहम्मद फरमान वीरेंद्र भड़ाना एडवोकेट मुखिया कासिम, हाफिज बाबर आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here