Breaking

Your Ads Here

Wednesday, October 9, 2024

कौशल विकास से सफल उद्यमी बना जा सकता है: डॉ. प्रमोद कुमार सिन्हा

 


सुभारती विश्वविद्यालय में स्टार्टअप उच्च शिक्षा संस्थान की भूमिका विषय पर अतिथि व्याख्यान आयोजित

अनम शेरवानी

मेरठ। स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय के मांगल्या प्रेक्षागृह में स्टार्टअप उच्च शिक्षा संस्थान की भूमिका पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया।

मुख्य वक्ता के रूप में बीआईटी मेसरा के पूर्व छात्र, समाज सुधारक, विजिटिंग फैकल्टी डॉ. प्रमोद कुमार सिन्हा ने शिरकत की। विश्वविद्यालय आगमन पर कुलपति कार्यालय में कुलपति मेजर जनरल डॉ. जीके थपलियाल ने डॉ. प्रमोद कुमार सिन्हा का अंगवस्त्र प्रदान कर अभिनंदन किया। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक आचार्य विष्णु गुप्त, सुभारती कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड कॉमर्स के डीन एवं डायरेक्टर व यूनिवर्सिटी स्टार्ट अप कमेटी के अध्यक्ष प्रो. डॉ. आरके घई ने मुख्य वक्ता डॉ. प्रमोद कुमार सिन्हा का पौधा भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता डॉ. प्रमोद कुमार सिन्हा, डॉ. आरके घई, डॉ. पिन्टू मिश्रा, डॉ. सोकिन्द्र कुमार, डॉ. रेनू मावी, डॉ. अभय शंकरगौड़ा, डॉ. एससी तिवारी, डॉ. अनोज राज ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान ललित कला संकाय के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।

सुभारती विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ. जीके थपलियाल एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. शल्या राज ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास के साथ उनका ज्ञान वर्धन होगा। डॉ. प्रमोद कुमार सिन्हा ने अपने व्याख्यान में छात्रों को स्टार्टअप से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों जैसे बिजनेस आइडिया, व्यवसाय योजनाओं, बाजार अनुसंधान, मजबूत मानव संसाधन एवं टीम, न्यूनतम व्यवहार्य उत्पाद, प्रभावी विपणन रणनीतियाँ, सुदृढ़ ग्राहक संबंधों, डीआईसी, एमएसएमई, आईडीबीआई आदि की भूमिका पर चर्चा की और स्टार्ट अप के  क्षेत्र में अवसरों की गहन जानकारी प्रदान की।

उन्होंने छात्रों को स्टार्ट अप क्षेत्र में सफल होने के लिए आवश्यक कौशल के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि सही समय पर छात्रों को भविष्य में बेहतर विकल्पों के लिए तैयार रहना चाहिए। स्टार्टअप की भारतवर्ष की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका पर भी विस्तृत जानकारी छात्रों को व्याख्यान के दौरान प्रदान की। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि वे अपने कौशल को विकसित करें और वर्तमान उद्योग की जरूरतों के अनुसार अपने आप को तैयार करें।

मैनेजमेंट एंड कॉमर्स के डीन एवं डायरेक्टर व स्टार्ट अप कमेटी के अध्यक्ष प्रो. डॉ. आरके घई ने कहा कि ऐसे अतिथि व्याख्यान छात्रों के समग्र विकास और भविष्य की योजनाओं को दिशा देने में मददगार होते हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सारिका द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मैनेजमेंट एंड कॉमर्स फार्मेसी, होटल मैनेजमेंट, मास कम्युनिकेशन, साईंस, शिक्षा एवं शारीरिक शिक्षा, इंजीनियरिंग, फाईन आर्ट्स, नेचुरोपैथी, पॉलिटेक्निक, फिजियोथेरेपी, लॉ, भाषा एवं गृह विज्ञान आदि कॉलेजों के लगभग 2000 से अधिक छात्रों एवं शिक्षकों ने भाग लिया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here